21 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे देशभर के बैंककर्मी, ये हैं 5 सूत्रीय मांगे
दिल्ली। आगामी 21 मार्च को देशभर से बैंककर्मी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो रहे हैं। इसके लिए देशभर के बैंकों के कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और यलगार को पूरी तरह तैयार हैं। 21 मार्च को होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को देशभर के बैंक कर्मचारियों का सहयोग मिला है। बैंकों में ट्रांसफर से लेकर लंबे वर्किंग आवर और सेंट्रल पे कमीशन के मुताबिक सैलरी ना मिलने को लेकर देशभर के बैंकर्स अब सड़कों पर उतरेंगे। पिछले कई दिनों से कई बैंकों के कर्मचारी 'आई एम बैंकर एंड आई एम अंडर पेड' (I am banker I am underpaid) लिखा बैनर शर्ट पर लगाकर बैंक स्तर पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है और इसी की परिणति है कि बैंकर्स 21 मार्च को जंतर मंतर और संसद के सामने जमा होने जा रहे हैं।

क्या हैं 5 सूत्रीय मांगे---
1 बैंक कर्मियों को वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए
2. बैंकों में बंद की जाए क्रॉस सेलिंग
3. कार्य का समय निश्चित किया जाए
4. पोस्टिंग में कर्मियों के हितों का प्राथमिकता दी जाए
5. अवकाश के दिनों में कोई कार्य नहीं हो












Click it and Unblock the Notifications