केरल में हुई 2 मौतों के पीछे Nipah Virus का बांग्लादेश वैरिएंट, जानें क्यों है ये घातक?
Kerala Nipah Virus: केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस की दहशत बढ़ गई है। हाल ही में कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है। इस बीच वायरस के वैरिएंट को नया अपडेट सामने आया है।
केरल सरकार के मुताबिक निपाह वायरस ने चार संक्रमितों में से दो की जान ले ली है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि यह निपाह वायरस का बांग्लादेश वैरिएंट का एक प्रकार है, जो इंसान से मानव में फैलता है।

डेथ रेट ज्यादा, संक्रामक कम
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इस वैरिएंट की मृत्यु दर अधिक है, लेकिन यह संक्रामक कम है।जॉर्ज ने पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य के कोझिकोड जिले में हाल ही में हुई मौतें इसी वायरस का नतीजा थीं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वायरस से प्रभावित लोगों में से एक की मौत इसी महीने हो गई, जबकि दूसरी मौत 30 अगस्त को हुई थी।
साल 2001 में पहली बार आया सामने
आपको बता दें कि निपाह वायरस का बांग्लादेश वैरिएंट पहली बार साल 2001 में बांग्लादेश में पहचाना गया था। तब से इसने बांग्लादेश, भारत और मलेशिया में कई बार अपना प्रकोप दिखाया है।
एक से दूसरे में ऐसे फैलता है
ऐसा माना जाता है कि यह वायरस चमगादड़ जैसे संक्रमित जानवरों की लार, ब्लड या अन्य शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से फैलता है। यह ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन से, किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उत्पन्न श्वसन बूंदों के जरिए भी फैल सकता है।
चौथी बार केरल में दस्तक
मालूम हो कि साल 2018 के बाद से केरल में यह चौथी बार निपाह वायरल का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सबसे पहले 23 संक्रमित लोगों में से 21 की मृत्यु हो गई, जब केरल ने पहली बार 2018 में निपाह आया था। इसके बाद 2019 और 2021 में निपाह ने दो और लोगों की जान ले ली थी।
ना कोई वैक्सीन, ना उपचार
अभी तक इस वायरस के खिलाफ कोई उपचार या टीके नहीं हैं। यह वायरस संक्रमित चमगादड़, सूअर या अन्य लोगों के शारीरिक तरल पदार्थ के सीधे संपर्क से मनुष्यों में फैलता है। इसकी पहचान पहली बार 1999 में मलेशिया और सिंगापुर में सूअर पालकों और सूअरों के निकट संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी के प्रकोप के दौरान की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications