मुश्किल वक्त में भारत की मदद को आगे आया बांग्लादेश, सौंपी रेमेडिसविर की 10 हजार शीशियां
नई दिल्ली, मई 6: देश में कोरोना महामारी के चलते स्थिति काफी भयवाह है। जिस वजह से अस्पतालों को बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस लिस्ट में पड़ोसी देश बांग्लादेश का भी नाम शामिल है, जिसने गुरुवार को रेमेडिसविर इजेंक्शन की 10 हजार डोज भारत सरकार को सौंपी।

जानकारी के मुताबिक कोलकाता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर तौफीक हसन ने पेट्रापोल की सीमा पर भारत सरकार के प्रतिनिधि को रेमेडिसविर की 10 हजार शीशियां सौंपी। बांग्लादेश के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जिस वजह से स्थानीय स्तर पर 10 हजार शीशियों की व्यवस्था कर भारत को सौंपा गया। पिछले हफ्ते बांग्लादेश ने भारत के सामने आपातकालीन दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की पेशकश की थी, जिसमें एंटी वायरल दवा, 30 पीपीई किट और कैल्शियम-विटामिन की गोलियां शामिल थीं। गुरुवार को इसी मदद की पहली खेप मिली।
बंग्लादेश विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वो इस महत्वपूर्ण क्षण में अपने करीबी पड़ोसी भारत के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। साथ ही ढाका अपने स्तर की हर मदद देने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा भारत में कोरोना महामारी की वजह से जो मौतें हो रही हैं, उसका भी दुख शेख हसीना सरकार को है। उन्होंने ईश्वर से सब कुछ जल्द सही हो जाने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications