BHU: छेड़खानी के लिए शोहदों ने इजाद किया हुआ है 'लंकेटिंग', लड़कियों को सहना पड़ता है ये सब

banaras hindu university girl harreshment called lanketing in campus

नई दिल्ली। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छेड़खानी के लिए एक खास शब्द 'लंकेटिंग' इजाद किया गया है, छेड़छाड़ करने वाले इसी शब्द का इस्तेमाल कर बताते हैं कि वो छेड़खानी के इरादे से यूनिवर्सिटी जा रहे हैं। हाल ही में छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर छात्राओं में उबाल है। छात्राओं ने बताया है कि किस तरह के उनको कैंपस में ये सब झेलना पड़ता है।

banaras hindu university girl harreshment called lanketing in campus

लंकेटिंग मतलब लड़की छेड़ना

लंकेटिंग मतलब लड़की छेड़ना

बीएचयू कैंपस में लड़कियों की छेड़खानी के लिए शोहदों ने 'लंकेटिंग' शब्द इजाद किया है। दरअसल बीएचयू के लंका गेट पर लड़कियों को छेड़ने के लिए ये शब्द इस्तेमाल होता है। बीएचयू कैंपस में गुंडे किस्म के लोग लड़कियों को तंग और परेशान करने के लिए 'लंकेटिंग' शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

Recommended Video

    BHU में Girls Hostel के आगे छात्र करते है हस्तमैथुन, Female Students ने किया Protest वनइंडिया हिंदी
    लंका बाजार में छात्राओं के साथ छेड़खानी

    लंका बाजार में छात्राओं के साथ छेड़खानी

    बीएचयू के सिंह गेट के पास स्थित लंका बाजार है। इस बाजार तमाम दुकाने हैं, जहां छात्राएं खरीदारी के लिए जाती हैं। जब यहां छात्राएं आती हैं तो लफंगे बाइकों पर बैठ उन पर फब्तियां कसते हैं। इसे ये लोग लंकेटिंग कहते हैं। ये शब्द इलाके में खूब मशहूर हो रहा है।

    कमिश्नर रिपोर्ट में बीएचयू प्रशासन पर गंभीर सवाल

    कमिश्नर रिपोर्ट में बीएचयू प्रशासन पर गंभीर सवाल

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बीते दिनों लड़की के साथ छेड़खानी और उसके विरोध में प्रदर्शन और उसके बाद हिंसा को लेकर वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव राजीव कुमार को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट में गोकर्ण ने BHU प्रशासन को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि BHU ने पीड़ित की शिकायत का संवेदनशील तरीके से निपटारा नहीं किया, समय पर स्थिति को नहीं संभाला।
    BHU Violence Update: कमिश्नर ने सौंपी जांच रिपोर्ट, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+