VLC Media Player: वीएलसी मीडिया प्लेयर पर लगा प्रतिबंध हटा, भारत में अब फिर कर सकेंगे डाउनलोड
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने वीएलसी मीडिया प्लेयर की वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इस मल्टीमीडिया प्लेयर को भारत में अब फिर डाउनलोड किया जा सकेगा।
VLC Media Player Unbanned: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने वीएलसी मीडिया प्लेयर की वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इस मल्टीमीडिया प्लेयर को भारत में अब फिर डाउनलोड किया जा सकेगा। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने वीएलसी मीडिया प्लेयर की वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध हटा दिया। भारत के इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) सबसे पहले इस बात की पुष्टि की है, जो कि आईएफएफ वीएलसी को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का दावा करता है।

भारत में वीएलसी मीडिया प्लेयर (VLC Media Player) इस साल की शुरुआत में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद से ये भारत में काम नहीं कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार VLC Media Player कंपनी और इसके यूजर्स दोनों के इस प्रतिबंध के बारे में भारत सरकार कोई जानकारी नहीं दी। वीएलसी मीडिया प्लेयर से प्रतिबंध हटने के बाद अब इसे वीडियोलैन (videolan) की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि इस प्लेयर को अब तक करीब 73 मिलियन से अधि लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं।
वहीं वीएलसी पर प्रतिबंध के कारण को लेकर भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं इस साल अक्टूबर में VLC निर्माता ने भारत सरकार को एक कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमें उनसे कारण पूछा गया था कि भारत में वीएलसी की सेवा पर प्रतिबंध क्यों लगाया है। कंपनी ने ये कहा था यदि भारत प्रतिबंध के लिए उचित तर्क देने में विफल रहते हैं, तो वीडियोलैन भारत के संविधान द्वारा दिए अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होगा।" जिसके बाद आईटी मंत्रालय ने ये निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications