अभी नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया प्रतिबंध
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 36 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद अनलॉक की प्रक्रिया देशभर में जारी है। विदेश में फंसे लोगों को उम्मीद थी कि अनलॉक के चौथे चरण में सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है, हालांकि वंदे भारत मिशन जारी रहेगा।
Recommended Video

DGCA की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इंटरनेशनल कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक अभी बरकरार रहेगी। सिर्फ उन्हीं रूट्स पर विमानों का संचालन होगा, जिस पर भारत सरकार ने सहमति दी है। इसके साथ ही ये प्रतिबंध कार्गो विमानों पर लागू नहीं होगा, ताकी सामानों की सप्लाई बाधित न हो। विदेश में फंसे जो लोग देश वापस आना चाहते हैं, वो वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ानों से वापस आ सकते हैं। इसके लिए पहले से निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।
1 सितंबर से छठा चरण
अभी वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण चल रहा है। 1 सितंबर, 2020 से छठे चरण की शुरुआत हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबित, छठे चरण के तहत सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की 31 उड़ानें निश्चित हो गई हैं। इनमें कनाडा के टोरंटो शहर से 17 और वैंकूवर से 13 फ्लाइट उड़ान भरेंगी। वहीं चीन के शंघाई शहर से एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। ये सभी उड़ानें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications