Video: भारत की बढ़ी ताकत, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर AD-1 का सफल परीक्षण

BMD interceptor AD-1 missile: भारत लगातार रक्षा के क्षेत्र में खुद को आत्मनिर्भर करने में जुटा हुआ है। दुनिया के देशों में बढ़ती सैन्य और हथियार की शक्ति के बीच भारत भी लगातार बड़ी ताकत बनकर उभरा है। इसी कड़ी में अब बुधवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

Ballistic Missile Defence

यह टेस्टिंग सभी प्रकार के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस वेपन सिस्टम भागीदारी के साथ किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस टेस्टिंग का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें BMD इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण होता नजर आ रहा है।

हाल ही में हुआ था 'अग्नि प्राइम'का परीक्षण

इससे पहले 21 अक्टूबर को भारत ने 'अग्नि प्राइम' मिसाइल का तीसरी बार सफल परीक्षण किया था। जो नई जनरेशन की मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसे पूरी तरह से देश में विकसित किया गया है। 21 अक्टूबर को एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड से इस मिसाइल की लॉन्‍चिंग हुई। फायर टेस्ट में मिसाइल ने सभी मानको को पूरा किया। अग्नि प्राइम मिसाइल कई मायनों में खास है। इसकी मारक और रेंज ज्यादा है। जो 1 से 2 हजार किमी तक टारगेट को तहस-नहर करने का माद्दा रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+