Balika Vadhu 2: 'बालिका वधू 2' सीजन 2 का टीजर रिलीज, लोगों ने बताया-'दिल छू लेने वाला'
नई दिल्ली, 28 जून। 'कलर्स' टीवी का मशहूर शो 'बालिका वधू' एक बार फिर से टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो के पहले सीजन ने कामयाबी की एक अलग दास्तां लिखी थी और इसी वजह से आयोजक इस शो का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि उम्मीद के मुताबिक दिल को छू लेने वाला है। कंप्यूटर के युग में जहां एक ओर लोग आकाश छूने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारी समाज में अभी भी कुछ जगह बाल-विवाह जैसी परंपरा का पालन किया जा रहा है। ये शो इसी विषय पर आधारित है, शो का पहले सीजन का भी विषय यही था।

'बालिका वधू' सीजन 2 का टीजर रिलीज
'बालिका वधू' सीजन 2 के टीजर की शुरुआत एक नन्ही बच्ची की तीन पहिए वाली गाड़ी चलाने से शुरू होती है, जिसे देखकर एक महिला कहती है कि अरे, ये लड़की कितनी सुंदर है, इसके लिए तो बहुत बढ़िया सा राजकुमार खोजना होगा और इसके बाद ही पीछे से बैकग्राउंड आवाज सुनाई देती है कि 'बाल विवाह जो प्रथा आज भी समाज में जीवित, इस प्रथा को मिटाने के लिए जन्म लिया है अब एक और आनंदी ने।' कलर्स ने शो को अपने ऑफिशियल इंस्ट्रागाम पेज पर शेयर किया है।
श्रेया पटेल और वंश सयानी
हालांकि दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे इसलिए शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि शो में लीड रोल 'आपकी नजरों ने समझा' फेम एक्ट्रेस श्रेया पटेल और 'बालवीर' फेम वंश सयानी कर रहे है, फिलहाल शो को लेकर कलर्स के दर्शक काफी उत्साहित हैं। कई लोगों ने टीजर को टचिंग कहा है और तारीफ की है।

आनंदी है मुख्य किरदार
गौरतलब है कि 'बालिका वधू' सीजन 1 ने लगातार 8 साल तक लोगों का मनोरंजन किया था। शो में आनंदी के बचपन का रोल अविका गौर और बड़ी आनंदी का रोल प्रत्युषा बनर्जी और तोरलरासपुत्रा ने निभाई थी। शो 21 जुलाई 2008 से 31 जुलाई 2016 तक चला था। ऐसे में पांच साल बाद शो की टीवी पर वापसी हो रही है। 'बालिका वधू' टीवी का पहला शो है, जिसने 2000 एपीसोड पूरे किए थे। शो में जग्या उर्फ जगदीश सिंह का रोल अविनाश मुखर्जी, शंशाक व्यास और शक्ति आनंद ने निभाया था। शो में अहम रोल बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी प्ले किया था और शो का सबसे महत्वपूर्ण रोल दादी सा का किरदार सुरेखा सीकरी ने निभाया था।

टीजर देखकर लोग हुए उत्साहित
पहले सीजन की सारी यादें लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है, ऐसे में नया सीजन क्या लोगों को फिर से प्रभावित कर पाएगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन शो के टीजर ने जरूर शो के प्रति लोगों को उत्साहित कर दिया है। उम्मीद है कि शो अगस्त में ऑनएयर होगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications