Balasore Train Accident: हादसे के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, साउथ ईस्टर्न रेलवे की GM हटाई गईं
Balasore Train Accident ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर से हुए भीषण रेल हादसे के बाद पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। केंद्र सरकार ने साउथ ईस्टर्न रेलवे की महाप्रबंधक (GM) को हटाने का फैसला लिया है।
नए महाप्रबंधक की नियुक्ति
साउथ ईस्टर्न रेलवे की GM अर्चना जोशी को हटाने के बाद शुक्रवार को ही नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति ने अनिल कुमार मिश्रा को दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) का नया जीएम नियुक्त किया है।

रेलवे के कई अधिकारियों का ट्रांसफर
इससे पहले भी रेलवे बोर्ड ने 5 बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। संचालन, सुरक्षा और सिग्नल से जुड़े अधिकारियों का तबादला किया गया। इस बारे में रेलवे ने कहा कि ट्रांसफर नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
DRM समेत कई बड़े अधिकारियों का तबादला
22 जून को रेलवे बोर्ड ने खड़गपुर रेल मंडल के डिविजनल रेलवे प्रबंधक (DRM) समेत सिग्नल और ट्रेन संचालन से जुड़े बड़े अधिकारियों का तबादला किया। सवाल खड़े होने पर रेलवे ने कहा, ये नियमित प्रक्रिया है।
South Eastern Railway's General Manager Archana Joshi removed from her post after the Balasore train accident. The Appointments Committee of the Cabinet approves Anil Kumar Mishra to become the new General Manager of South Eastern Railway: Indian Railway
— ANI (@ANI) June 30, 2023
एक्सिडेंट में जान-माल का कितना नुकसान हुआ
बता दें कि बालासोर हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 900 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। हादसे के बाद पीएम मोदी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 50 घंटे से अधिक समय तक ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications