कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई

नई दिल्ली। कुर्बानी का त्यौहार बकरीद या ईद-उल-जुहा शुक्रवार को देश भर में धार्मिक आस्था और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लाखों मुस्लिम लोग एकत्र हो रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दे कर प्रसाद बांटा जायेगा।

अब से थोड़ी देर पहले जामा मसजिद में ईद की नवाज अता की गई है।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिये दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के की याद में मनाया जाता है। कहा जाता है कि अल्लाह हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उनसे अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने के लिए कहा।

आस्था के लिए जानवरों की कुर्बानी

हजरत इब्राहिम को लगा कि कुर्बानी देते समय उनकी भावनाएं आड़े आ सकती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी। जब उन्होंने पट्टी खोली तो देखा कि मक्का के करीब मिना पर्वत की उस बलि वेदी पर उनका बेटा नहीं, बल्कि बकरा था और उनका बेटा उनके सामने खड़ा था। विश्वास की इस परीक्षा के सम्मान में दुनियाभर के मुसलमान इस अवसर पर अल्लाह में अपनी आस्था दिखाने के लिए जानवरों की कुर्बानी देते हैं। यूपी बिहार समेत पूरे देश में इस त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा क़ड़ी कर दी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+