बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दी घर से ना निकलने की धमकी, नहीं मानने पर मुस्लिम महिला की उंगलियां काटी

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में एक मुस्लिम महिला के घर से बाहर आने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उसकी उंगलियां काट दीं, इतना ही नहीं महिला के बेटे को भी पीटा गया और उसका हाथ तोड़ दिया। बताया गया है कि हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल ने मुस्लिमों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा था लेकिन 52 साल की रोशनबीवी घर के बाहर आ गई, जिससे गु्स्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता ने उसके हाथ की कई उंगलियां काट डालीं।

मां की उंगलियां काटीं, बेटे का हाथ तोड़ा

मां की उंगलियां काटीं, बेटे का हाथ तोड़ा

मां के साथ मारपीट होते देख रोशनबीवी के बेटे फरजान ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया और उसका हाथ तोड़ दिया गया। रोशन बीवी और उसके 32 साल के बेटे फरजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना गांधीनगर के छत्राल कस्बे की है। घटना के बाद कस्बे में तनाव है, जिसके चलते यहां पुलिस तैनात की गई है।

 छह दिसंबर से चल रहा था कस्बे में तनाव

छह दिसंबर से चल रहा था कस्बे में तनाव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बवाल की शुरुआत पिछले साल छह दिसंबर को हुई थी। जब बाबरी विध्वंस की बरसी पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छत्राल कस्बे में जश्न मनाया और जुलूस निकाला। कस्बे में मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इस जुलूस के दौरान तनाव हुआ था, जो लगातार छिटपुट घटनाओं के तौर पर सामने आ रहा था। पांच मार्च को हिन्दू-मुस्लिम तनाव फिर से बढ़ गया।

मुस्लिमों को घर से बाहर निकलने पर दी थी मार डालने की धमकी

मुस्लिमों को घर से बाहर निकलने पर दी थी मार डालने की धमकी

5 मार्च को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 52 साल की रोशन बीवी सैय्यद और 32 वर्षीय बेटे फरजान को घर से बाहर निकालने पर मार डालने की धमकी दी थी। रोशनबीवी अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घर से बाहर निकलीं तो उन पर हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में रोशनबीवी सैय्यद की चार उंगलियां कट गईं। वहीं बेटे के हाथ में फ्रैक्चर आया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशन बीवी के भतीजे असलम सैय्यद ने कहा कि भारवाड़ समुदाय के कुछ लोगों ने उनकी जान बचाई, नहीं तो बजरंग दल के लोग रोशन बीवी और फरजान को जान से मार डालते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+