ट्रेनिंग वीडियो: बजरंग दल के जिला संयोजक गिरफ्तार
अयोध्या। बजरंग दल की कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग का वीडियो सामने आने के बाद आखिरकार बजरंग दल के नेता महेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। महेश मिश्रा पर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप के जरिए सांप्रदायिक भावना के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बजरंग दल के बारे में जानिए कुछ खास बातें
महेश मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। महेश मिश्रा की गिरफ्तारी का तमाम भाजपा नेता और बजरंग दल के नेता विरोध कर रहे हैं और वह पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
महेश मिश्रा बजरंग दल के जिला संयोजक हैं जिनपर आत्मरक्षा कैंप के नाम पर सांप्रदायिक भावना को बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप का कई दलों ने विरोध किया था और इसे मुसलमानों के खिलाफ बताया था।
आपको बता दें कि बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप में जिस आतंकी को ड्रिल के दौरान दिखाया गया था उसके सिर पर जाली कैप थी जिसको लेकर सियासी बवंडर खड़ा हो गया था। वीडियो के सामने आने के बाद फैजाबाद कोतवाली में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बजरंग दल के इस इस कैंप को यूपी के राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा था कि इसमें कोई आपत्ति नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications