पूर्व डीजीपी बजरंग दल को सिखा रहे हैं पुलिस से निपटने के तरीके
लखनऊ। कभी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था संभालने वाले पूर्व डीजीपी बृजलाल अब पुलिस से निपटने की लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। बृजलाल बजरंग दल के कार्यकर्तांओं को पुलिस से निपटने के लिए यूपी में लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

बृजलाल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अयोध्या के कारसेवकपुर में ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह ट्रेनिंग उन लोगों से निपटने के लिए दी जा रही है जो गो हत्या, लव जिहाद जैसी मुहिम चला रहे हैं। इसके अलावा राम मंदिर के लिए लोगों को जागरूक करने वालें कार्यकर्ता भी इस मुहिम में शामिल हैं।
इन कार्यकर्ताओं का अक्सर पुलिस से सामना होता है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे निपटने के लिए बृजलाल इन लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। आपको बता दें किकारसेवकपुरम से ही राम मंदिर निर्माण की मुहिम शुरु हुई थी। जिसे अब विश्व हिंदू परिषद आगे बढ़ा रहा है।
पूर्व डीजीपी बजरंग दल को सिखा रहे हैं नायाब तरीकेे
गौरतलब है कि पूर्व एडीजी बृजलाल रिटायर होने के बाद पिछले वर्ष जनवरी माह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें मायावती का काफी करीबी माना जाता था। वहीं वीएचपी प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि कारसेवकपुरम में सात दिन का बजरंग दल का ट्रेनिंग शिविर चल रहा है और शनिवार को बृजलाल ने लोगों को ट्रेनिंग दी थी।













Click it and Unblock the Notifications