बैजयंत पांडा ने किया बड़ा दावा, बोले- ओडिशा के लोग भी चाहते डबल इंजन सरकार

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा ओडिशा समेत अन्‍य कुछ राज्‍य के चुनाव भी होंगे। इन चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। ओडिशा राज्‍य में बीते 20 सालों से सत्‍ता पर काबिज बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा का लक्ष्‍य लोकसभा चुनाव में ओडिशा से अधिक से अधिक सीटें जीतने के अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतकर नवीन पटनायक से ओडिशा की सत्‍ता हथियाना भी है।

Baijayant Panda

मंगलवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा कि ओडिशा की जतना बीजद सरकार से तंग आ चुकी है और यहां की जनता भी भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार चाहती है। पांडा ने कहा

छत्तीसगढ़ की तरह ही ओडिशा में भी भाजपा की जीत होगी। पांडा ने कहा जिस तरह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की, उसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता है, और आगमी दोनों चुनाव में भाजपा को

पांडा ने राज्य इकाई प्रमुख मनमोहन सामल के साथ केंद्रपाड़ा के दौरे के दौरान यह बात कही। पांडा जिला कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने और जिले के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए वहां गए थे।

पांडा ने बीजद पर तंज कसते हुए कहा

मैंने बीजू चाचा (बीजू पटनायक) के साथ काफी करीब से काम किया है. वह एक पारिवारिक मित्र थे. आज अगर वे जीवित होते तो इस बीजद को कतई स्वीकार नहीं करते। स्‍वर्गीय बीजू पटनायक ने 50 से अधिक वर्षों तक ओडिया लोगों के गौरव के लिए काम किया। वहीं अब जब कि बीजेडी जिसका नाम बीजू पटनायक के नाम पर है, को पार्टी चलाने के लिए कोई उड़िया नहीं मिला। बीजू बाबू को शायद यह पसंद नहीं आया होगा। इमरजेंसी के दौरान बीजू बाबू अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे भाजपा नेताओं के साथ जेल में थे। इसी तरह का आंदोलन इस वक्त ओडिशा में चल रहा है।

इसके साथ ही पांडा ने दावा किया राज्‍य की जनता बदलाव चाहती है। इसके साथ ही उन्‍होंने बीजेडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा लोग ओडिशा में सत्‍ता में हैं वो वोटरों को धमकाने के लिए धन, बल प्रशासनिक शक्ति और बाहुबल का उपयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा बीजेडी में पड़ी दरारें भी जग जाहिर हो चुकी है।
पांडा ने कहा जनता बताएगी कि बीजद नेताओं ने अपने वादे कितने पूरे किए। मलिलाओं के खिलाफ हिंसा में कितनी कमी आई और वे राज्‍य में कितनी सुरक्षित महसूस करती हैं।

वहीं पांडा ने अमा ओडिशा नबिन ओडिशा परियोजना के बारे में कहा कि यदि उत्पाद खराब गुणवत्ता का है तो केवल विपणन राजस्व उत्पन्न करने में सक्षम नहीं होगा। लोग जानते हैं कि बीजद में क्या चल रहा है। यहां तक ​​कि नवीन पटनायक भी जानते हैं कि असल में पार्टी कौन चला रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+