Bageshwar Baba News: जान से मारने की धमकी देने वाले अनस पर 'बाबा' का पलटवार, कहा- 'ठठरी बांधेंगे तुम्हारी...'
Dhirendra Shastri news: धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में आए गए, जब यूपी के रहने वाले अनस अंसारी ने उन्हें जाम से मारने की धमकी दे डाली। बीते दिनों अनस अंसारी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट लिखकर कहा था कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। हालांकि, हिंदूवादी संगठनों के भड़कने और शिकायत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मसले पर खुद धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है।
'बरेली आएंगे और ठठरी बांधेंगे'
'आज तक' की खबर के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ठठरी के बरे हम बरेली आएंगे बरेली... और तुम्हारी ठठरी बांधेंगे वहीं से। अब शास्त्री का ये बयान काफी चर्चा में है। शास्त्री ने आगे कहा कि अगर हमारी मौत तुम्हारे हाथों लिखी होगी तो हमें सहज स्वीकार होगी क्योंकि जिंदा रखना और मारना तो परमात्मा का काम है। हम देखते हैं कि तुम कितने धीरेंद्र कृष्ण को मिटाओगे।

अनस ने लिखा था धमकी भरा पोस्ट
बताते चलें कि धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वाला शख्स हाफिजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बीते रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। अनस ने धमकी भरा पोस्ट लिखते हुए कहा कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बुरी तरह भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने कड़ा एतराज जताते हुए उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया और पुलिस से कार्रवाई की कड़ी मांग की।
अगर मेरी मौत तुम्हारे हाथों होगी तो...
अब इस पूरे मसले पर रिएक्शन देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर मेरी मौत तुम्हारे हाथ लिखी होगी तो हमें सहज स्वीकार होगी। क्योंकि जिंदा रखना और मारना तो परमात्मा का काम है। हम तो केवल सनातन के सेवक हैं। लेकिन याद रखना कि माई डियर मर जाएंगे लेकिन सनातन की बात, हिंदू राष्ट्र की बात नहीं छोड़ेंगे। हम देखते हैं कि तुम कितने धीरेंद्र कृष्ण को मिटाओगे।












Click it and Unblock the Notifications