बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान, बोले- POK को है भगवान राम की जरूरत, पाकिस्‍तान को बनाएंगे हिंदू राष्‍ट्र

Baba Bageshwar ka gujrat me Divya Darbar: पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने पाकिस्‍तान को हिंदू राष्‍ट्र बनाने का बयान दिया है। उन्‍होनें कहा पी‍ओके को भगवान राम और हिंदुस्‍तान की जरूरत है।

 Pandit Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar ka gujrat me Divya Darbar: मध्‍यप्रदेश के बाबा बागेश्‍वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने बिहार के बाद अब गुजरात में अपने दरबार में ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद एक बार फिर वो चर्चा में आ चुके हैं।
पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री इन दिनों गुजरात में हैं यहां पर उनका दस दिनों का दिव्‍य दरबार लग रहा हैं पंडित शास्‍त्री ने अपने दरबार की शुरूआत सूरत से हुई है। सूरत में अपने दिव्‍य दरबार के दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने हिंदू राष्‍ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद उनके भक्‍त जमकर उनकी जय-जयकार कर रहे हैं।

पाकिस्‍तान को हिंदू राष्‍ट्र बनाएंगे

बाबा बागेश्‍वर के पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा कि जिस दिन..... भारत में हिंदू माथे पर तिलक लगाकर सड़क पर निकलने लगेंगे उस दिन भारत हिंदू राष्‍ट्र हो जाएगा। पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने अपने अनुयायियों के सामने कहा कि भारत को ही नहीं पाकिस्‍तान को हिंदू राष्‍ट्र बनाएंगे।

पीओके को राम की जरूरत है

उन्‍होंने कहा पाक अधिकृत कश्‍मीर को राम और हिन्‍दुस्‍तान की जरूरत है। उन्‍होंने कहा पाक अधिकृत कश्‍मीर हमसे हथियाया गया वो कश्‍मीर पाकिस्‍तान से संभाला नहीं जा रहा है।

'Y' कैटेगरी सिक्योरिटी पर बोली ये बात

याद रहे पीएम मोदी ने हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री को 'Y' कैटेगरी सिक्योरिटी दी है। इस पर रिएक्‍शन देते हुए पंडित शास्‍त्री ने कहा कि मैं आदिवासी इलाकों और जंगलों में कथा कर रहा हूं। इसलिए मेरे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। उन्‍होंने कहा सुरक्षा इसलिए दी गई है क्‍यों कि सनातन विरोधी ताकतें महसूस की जा रही हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने बताया कि वो कौन सी पार्टी से जुड़े हुए हैं?

पंडित धीरेंद्र शस्‍त्री ने अपने दरबार में कहा कि मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ हूं। मैंं एक ही पार्टी से जुड़ा हुआ हूं वो हैं हनुमान भगवान की पार्टी। गुजरात के लोगों की तारीफ करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा कि गुजरात के लोगोंं मे विदेश तक भारत का डंका बजाया हें,आप लोगों से जीतना मुश्किल होता है।

गुजरात में जहां कहां और कब लगेगा दिव्‍य दरबार

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात के चार शहर अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में सात जूून तक दिव्‍य दरबार लगाया जाएगा इन तारीखों पर पंडित धीरेन्‍द्र शास्‍त्री का दरबार लगेगा।

  • 29 और 30 मई को अहमदाबाद में
  • 1 और 2 जून को राजकोट में
  • 3 से 7 जून तक वडोदरा में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+