होली के रंग में पड़ा भंग, मुंबई में 52 लोग भर्ती

नई दिल्ली। होली के मौके पर नशा करके जश्न मनाना मुंबईवासियों को महंगा पड़ा है। होली के दिन मुंबई के जिला अस्पताल में 52 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिसमे से अधिकतर लोग आंखों में जलन और शराब पीकर गाड़ी चलाते समय हादसे की वजह से एडमिट हुए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से कई लोगों का एक्सिडेंट हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन 52 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमे से 26 लोगों को एलटीएमजी सियॉन अस्पताल में, 17 को केईएम अस्पताल व एक को बीवाईएल नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आठ लोगों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

hospital

पिछले वर्ष की तुलना में कम लोग अस्पताल पहुंचे

पिछली बार 2017 मे होली के दिन 90 लोगों को आपातकाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जोकि इस वर्ष घटकर 52 है। एलटीएमजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आंख और स्किन की समस्या इस बार लोगों को कम हुई है। अधिकतर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से घायल हुए हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। ज्यादातर लोगों का ओपीडी में ही इलाज किया गया। सिर्फ एक व्यक्ति थाणे से सिर में चोट की वजह से भर्ती किया गया है।

सड़क हादसे में भी घायल

केईएम अस्पताल के डीन डॉक्टर अविनाश सूपे ने कहा कि 17 में से 12 मरीज आंख में जलन की शिकायत लेकर आए थे, उनकी आंख में रंग की वजह से जलन हो रही थी। मे सिर्फ एक ही मरीज को भर्ती करना पड़ा, जिसके सिर में चोट लगी थी, उसकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टर के अनुसार अधिकतर मरीज 10 से 30 वर्ष की आयुसीमा के हैं। जिन पांच लोगों का इलाज किया गया वह बच्चे थे, उन्हें रंग की वजह से मामूली दिक्कत थी, जबकि तीन लोग सड़क हादसे में घायल हुए थे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रंग से होने वाले नुकसान की समस्या कम हुई है।

घटिया रंग की वजह से दिक्कत

डॉक्टर ने बताया कि होली के रंग में डाई या ऑक्सिडाइज मेटल होता है, जोकि आंखों के लिए काफी नुकसानदायक है। इन रंगों के सांस में जाने से यां आंख में जाने से एलर्जी हो सकती है, अंधापन हो सकता है, आंखे लाल हो सकती हैं साथ अस्थमा की भी समस्या हो सकती है। जेजे अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर रजत कपूर ने बताया कि सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल की वजह से लोगों को काफी नुकसान होता है, यह कैट्रैक्ट, बाल झड़ना, रैशेज, जलन, एग्जिमा जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+