7 जन्मों के बंधन में बंधे बाबुल-रचना, सितारों की महफिल से गूंजा तराना

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और जाने-माने लोकप्रिय गायक बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को दिल्ली की रहने वाली एयर होस्टेस रचना शर्मा के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में खुद को बांध लिया।

47 साल के बाबुल का वेडिंग रिसेप्शन राजधानी के अशोका होटल में हुआ जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की। इसके अलावा इस ग्रैंड पार्टी में देश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिसमें राजनीति से लेकर फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद थीं।

बाबुल सुप्रियो की प्रेम-कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं

अपने कई रोमांटिक गानों की वजह से युवाओं में खासे लोकप्रिय बाबुल सुप्रियो की प्रेम-कहानी भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। उनकी और रचना की पहली मुलाकात जमीन में नहीं बल्कि आसमान में हुई थी। दरअसल रचना शर्मा एयरहोस्टेस हैं इसलिए उनकी और सुप्रियो की पहली मीटिंग कोलकाता की एक फ्लाइट में हुई थी।

40 दिनों तक गाने लिखकर किया इंप्रेश

अब इसे संजोग ही कहेंगे कि बाबुल को अपनी अगली फ्लाइट में भी रचना ही मिल गई। पहली मुलाकात का असर दोनों के जेहन में था इसलिए मोबाइल नंबरों के आदान-प्रदान में दोनों को दिक्कत नहीं हुई और बातें करते-करते दोनों कब दोस्त से लवर्स बन गये, दोनों को ही खबर नहीं हुई और दोनों का प्यार आज एक मजबूत रिश्ते में तब्दील हो चुका है। कहा तो ये भी जाता है कि रचना को प्रभावित करने के लिए बाबुल ने लगातार 40 दिनों तक गाने लिखकर उन्हें भेजा था।

बाबुल की दूसरी और रचना की पहली शादी

मालूम हो कि ये बाबुल की दूसरी और रचना की पहली शादी है। आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो की पहली शादी रिया से 1995 में हुई थी। साल 2006 में दोनों में तलाक हो गया था। रिया और सुप्रियो की मुलाकात शाहरुख खान के एक प्रोग्राम में टोरंटो में हुई थी। दोनों से एक बेटी शर्मीली है जिसका जन्म 2002 में हुआ था।

देखें वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+