बाबुल सुप्रियो का ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप, 'इजरायल से खरीदे गए थे 38 लाख के उपकरण'

नई दिल्ली, 28 जुलाई। संसद का मानसून सत्र इन दिनों हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। पेगासस जासूसी मामला, कोरोना, किसान आंदोलन, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इन दिनों पेगासस रिपोर्ट को लेकर संसद में काफी बवाल मचा हुआ है, वहीं ममता बनर्जी ने आज (बुधवार) हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि उनका निजी मोबाइल फोन हैक हो गया है, वह किसी से बात नहीं कर सकतीं। ममता बनर्जी ने पेगासस रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर से बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अब बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Babul Supriyo serious allegations on Mamata Banerjee Appliances were bought from Israel

'पेगासस' रिपोर्ट पर टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के आरोपों पर बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने पलटवार करते हुए कहा, 'इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर की खबरें 3 साल से कोलकाता सर्किलों में हैं। दीदी के विश्वस्त IPS अफसर ने इजरायल जाकर 38 लाख रुपए के उपकरण खरीदे थे। हमें टेलीग्राम, सिग्नल ऐप डाउनलोड करना पड़ा।' अपने बयान में बाबुल सुप्रियो ने सीधे-सीधे ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उन्होंके अधिकारी इजराइल से जाजूसी के उपकरण खरीद कर भारत लाए थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर 93% असरदार है कोविशील्ड वैक्सीन, मौत के खतरे को भी 98 प्रतिशत तक करती है कम- स्टडी

Recommended Video

    Monsoon Session नहीं चलने पर क्या बोले Anurag Thakur और Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी

    बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली हार पर बोलते हुए कहा, 'जीत-हार चुनाव का हिस्सा है। हम इतनी खराब तरह से भी नहीं हारे हैं, जबकि दीदी (ममता बनर्जी) कोर्ट में लड़ रही हैं। उनके द्वारा बंगाल में राजनीतिक प्रताड़ना और हत्याएं अभी भी जारी हैं। उन्होंने 'खेला होबे' का इस्तेमाल वार क्राई टू अटैक के तौर पर किया है। देश में कोई 'खेला' नहीं होगा।' बता दें कि दिल्ली दौरे पर पहुंची ममता बनर्जी ने बुधवार को भी एक मंच से कहा कि अब पूरे देश में खेला होगा। इसके अलावा ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+