Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: कांग्रेस बोली-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत है विशेष अदालत का फैसला

नई दिल्ली। बाबरी केस मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत का फैसलाआ गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और योगी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, विशेष अदालत का निर्णय सुप्रीम कोर्ट और संविधान की परिपाटी से परे है। सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय बेंच के 2019 के निर्णय के मुताबिक बाबरी मस्जिद विध्वस को गिराया जाना एक गैरकानूनी अपराध था।

Recommended Video

    Babri Demolition Case: CBI Court के फैसले का Congress ने किया विरोध, उठाए ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
     Babri verdic runs counter to the 2019 Supreme Court Judgement: congress

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, विशेष अदातल का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विपरीत है। पूरा देश जानता है कि, भाजपा, आरएसएस और उसके नेताओं ने राजनीतिक फायदे के लिए और समाज को तोड़ने के लिए एक घिनौना षड़यंत्र किया था। उस समय भी यूपी की भाजपा सरकार भी इस साजिश में शामिल थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, उस समय सुप्रीम कोर्ट में गलत शपथ पत्र देकर गुमराह किया गया था।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि, इन सभी पहलुओं, तथ्यों और सबूतों की विस्तृत जांच के बाद ही सर्वोच्च न्यायालय ने मस्जिद के विध्वंस को गैरकानूनी अपराध बताया था। प्रत्येक भारतीय, जिसे सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ-साथ संविधान में विश्वास है, वह उम्मीद करता है कि, केंद्र और प्रांतीय सरकारें इस विशेष अदालत के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करेंगी।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि, वे बगैर किसी पक्षपात और पूर्वाग्रह के देश के संविधान और कानून की अनुपालना करेंगी। यही कानून और संविधान की सच्ची परिपाटी है। वहीं बाबरी विध्वंश मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। औवैसी ने एक शायरी ट्वीट करके लिखा, 'वही कातिल वही मुनसिफ अदालत उसकी वो शाहिद, बहुत से फैसलों में अब तरफदारी भी होती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+