बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने SC से की खास अपील

लखनऊ। बाबरी मस्जिद विवाद पर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया उसके बाद बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका दायर करके सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि मस्जिद के अवशेष को समिति को सौंपा जाए। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सूत्रों की मानें तो बाबरी मस्जिद का हिस्सा अभी भी उस जगह पर मौजूद है। इस पूरे मसले की सुनवाई के दौरान कभी भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि मस्जिद के अवशेष का क्या होगा। ऐसे में कमेटी ने मांग की है कि जब मस्जिद के अवशेष को हटाया जाए तो उसे हमे सौंपा जाए।

Recommended Video

    Babri Masjid Action Committee ने Supreme Court से की खास अपील | वनइंडिया हिंदी
    sc

    यही नहीं बाबरी एक्शन कमेटी राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका भी दायर करने जा रही है। इस याचिका में एक अर्जी इस बात की भी दाखिल की जाएगी कि मस्जिद के अवशेष को सौंपा जाए। बता दें कि इससे पहले 2 दिसंबर को भी अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। इसे एम सिद्दीकी ने कोर्ट में दायर की थी, जिसमे मांग की गई थी कि संविधान पीठ के आदेश पर रोक लगाई जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिद्दीकी समेत 18 याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

    बता दें कि जो याचिकाएं दायर की गई थीं उसमे 9 याचिकाएं पक्षकार की ओर से दायर की गई थी, जबकि 9 याचिकाएं अन्य लोगों की ओर से कोर्ट में दायर की गई थी, लेकिन इन तमाम याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर मंदिर बनाने के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट का गठन किया जाए जोकि मंदिर निर्माण को सुनिश्चित करे। साथ ही मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में प्रमुख स्थल पर मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+