चीन के पीछे हटने पर बबीता फोगाट ने PM मोदी को बताया 'चट्टान', ट्विटर पर ट्रोल हो गईं रेसलर

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले लगभग 2 महीने से जारी गतिरोध को कम करने की दोनों देशों की ओर से कोशिशें की जा रही है। इसी मामले पर भारतीय रेसलर बबीता फोगाट ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट के बाद ट्रोल के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल सोमवार 6 जुलाई को दोनों देशों की सेनाएं हिंसक झड़प वाली गलवान घाटी से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे तक हट गईं। चीन को झुकाने में भारत को मिली इस सफलता पर देश में खुशी जाहिर की थी।

बबीता फोगाट ने की पीएम मोदी की तारीफ

बबीता फोगाट ने की पीएम मोदी की तारीफ

चीन के पीछे हटने की खबर के बाद ओलंपियन बबीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि, झुकते भी हैं झुकाने वाला चाहिए। पीछे भी हटते हैं हटाने वाला चाहिए। चट्टान जैसा मजबूत नेता नरेंद्र मोदी चाहिए। बबीता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने बबीता से भी सवाल पूछा कि जब कोई भारतीय सीमा में नहीं आया था तो पीछे हटने के क्या मायने हैं?

Recommended Video

    India China Tension: भारत के एक्शन के बाद कैसे पीछे हटी Chinese Army | Inside Story | वनइंडिया हिंदी
    ट्विटर यूजर्स ने किया बबीता को ट्रोल

    ट्विटर यूजर्स ने किया बबीता को ट्रोल

    Jaspal S नाम के एक ट्वीटर यूजर ने कहा कि, झुकते भी हैं झुकाने वाला चाहिए..... झुक गया मोदी , पीछे भी हटते हैं हटाने वाला चाहिए.... हट गया मोदीय़ हवाबाज़ जैसा नेता सुरेंदर नहीं चाहिए। वहीं CSMVIndia नाम के यूजर ने लिखा कि, कितना बढिया है कि चीनी ऐप बन्द करने से चीन ने 2 किलोमीटर अपनी ज़मीन छोड़ दिया क्योंकि महान 56 इंची ''ना कोई घुसा है ना कुछ कब्जा हुआ है''के बाद,अगर paytm flipkart और सारे चीनी मोबाइल बन्द कर दें तो तिब्बत आज़ाद हो जायेगा ग़ज़ब है ना क्यों?

    पीएम मोदी को बताया था चट्टान

    पीएम मोदी को बताया था चट्टान

    वहीं एक शिल्पा राजपूत~भारतीय (Shilpa_Bhartiy) नाम की ट्वीट यूजर ने लिखा कि, आज कल लोगो को गांजे से ज्यादा गौमूत्र और गोबर का नशा चढता है। तभी ऑनलाइन बहकी बहकी बातें किया करते है। बता दें कि पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारतीय जमीन पर न कोई आया था और न ही वहां किसी का कब्जा है। पीएम मोदी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा था। विपक्ष ने गलवां घाटी को लेकर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंसक झड़क के बाद से ही लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+