भूकंप की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बाबा रामदेव
बेंगलुरू। आज जिस समय भूकंप भीषण तबाही लेकर आया था उस समय लोकप्रिय योग गुरू बाबा रामदेव नेपाल में थे। भूकंप आने से ठीक पहले बाबा रामदेव एक पंडाल में थे और जैसे ही वो वहां से बाहर निकले वो पंडाल गिर पड़ा।बाबा रामदेव ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्हें तो पहले समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ, थोड़ी देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह भूकंप है।
बाबा रामदेव ने कहा कि उनके सामने ही दो इमारतें क्षति ग्रस्त हो गईं और लोग रोने-चिल्लाने लग गये। बाबा रामदेव ने कहा कि इससे पहले उन्होंने इतनी बड़ी तबाही देखी नहीं थी। फिलहाल वो ठीक हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं उन्होंने भूकंप से मची तबाही पर गहरा शोक जताया है।
गौरतलब है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराने काठमांडू के हनमनढोका इलाके में भारी तबाही हुई है। काठमांडू में नौ मंजिली इमारत ढह गई है। ट्विटर पर क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें साझा की गई हैं। जहां कभी इमारतें हुआ करती थीं, वहां अब मलबों के ढेर नजर आ रहे हैं। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से 150 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications