तीसरा बच्चे से छीना जाये वोट देने का अधिकार: रामदेव
नई दिल्ली। योग गुरू और कारोबारी बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत सरकार को एक कानून लाना चाहिए, जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चे होने पर वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया जाए। किसी भी परिवार के तीसरे बच्चे को वोट देने का अधिकार ना हो। ताकि जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं उन्होंने देश भर में गाय के मांस और शराब पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग की है।

ज्यादा बच्चों पर सरकारी सुविधाएं ना मिलें
रामदेव ने रविवार को कहाकि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, जो देश के लिए चिंता की है। ऐसे में जनसंख्या को नियंत्रण में करने के लिए सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए की किसी भी परिवार में तीसरा बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे को वोट करने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। रामदेव ने कहा, भारत में जनसंख्या पर तभी काबू हो सकता है, जब सरकार तीसरा बच्चा पैदा होने पर वोट देने, चुनाव लड़ने और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को खत्म किया जाए।

गौमांस पर पूरी तरह से लगे प्रतिबंध
रामदेव ने गौमांस पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग की है। रामदेव ने कहा कि लगातार गौरक्षकों और गौतस्करों के बीच हिंसा देखने को मिल रही है। इसे तभी रोका जा सका है जब गौमांस पर प्रतिबंध लागू हो। रामदेव ने कहा कि जो लोग मांस खाना चाहते हैं, उनके लिए कई अन्य प्रकार के मांस हैं। जिन्हें वे खा सकते हैं। ऐसे में ये कहना ठीक नहीं कि गौमांस पर प्रतिबंध से कोई दिक्कत होगी।

भारत में शराब ना बने, ना बिके
रामदेव ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग सरकार से की है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस्लामिक देशों में शराब पर प्रतिबंध है। अगर इस्लामिक देशों में इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं? यह ऋषियों की भूमि है, यहां कैसे शराब बनाई और बेची जा सकी है। भारत में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications