बाबा रामदेव ने कहा सोनिया गांधी भ्रष्टाचारियों की सरगना हैं

उन्होंने कहा, ‘बोफोर्स से लेकर आदर्श और कोयला घोटाला सभी कांग्रेस शासन में हुए। मां-बेटा मिलकर देश चला रहे हैं। मनमोहन नाम मात्र के प्रधानमंत्री हैं। देश को बचाने के लिए कांग्रेस के इस क्रूर खानदान को खत्म करना है।'उन्होंने कहा, ‘मतदान के जरिए लोग बदलाव के लिए मोदी को वोट दें। बाबा बोले कि मोदी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।' काला धन पर रामदेव ने कहा, ‘एक हजार करोड़ काला धन देश में वापस लाना है जबकि कांग्रेस ने मुझपर ही एफआईआर दर्ज करवा दिया है।
रामदेव ने कांग्रेस की विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी परिवार के अति नजदीकी मांस व्यवसायी मोईन कुरैशी उनके काले धन को सफेद करने में सहयोग करता है। कुरैशी राजनीतिक सलाहकार न होकर उनके सभी काले धंधों में सहभागिता निभाते हैं। यदि वह निर्दोष हैं तो देश की जनता के सामने सोनिया गांधी एंव मोईन कुरैशी के वास्तविक संबंधों का खुलासा होना चाहिए।
रामदेव ने अपने संबोधन मं यह भी कहा कि वह बीजेपी को सैद्धांतिक आधार पर समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री बनते ही संसद के प्रथम सत्र में ही देश के अंदर और विदेशों में जमा काले धन का खुलासा कर दोषी लोगों को जेल भेजा येगा और इस धन को सरकारी खजाने में जमा कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications