Baba Ramdev: '5 बार नमाज पढ़ो फिर हिंदू लड़कियों को उठा लो...' बाबा रामदेव ने दिया विवादित बयान, मचा हंगामा
बाबा रामदेव ने कहा कि 'कुरान क्या कहता है? इस्लाम क्या कहता है? इसे मैं नहीं जानता हूं लेकिन कुछ लोग अपने हिसाब से इनका मतलब बताते हैं।'

Baba Ramdev Statement: योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिस पर बवाल मच गया है। हालांकि वो इन दोनों धर्मों में फैली कमियों को लेकर बात कर रहे थे लेकिन उनके बयान पर इन दोनों धर्मों के लोगों ने आपत्ति जताई है।

'मैं नहीं जानता- कुरान क्या कहता है?'
आपको बता दें कि अपने बयान में बाबा ने कहा कि 'कुरान क्या कहता है? इस्लाम क्या कहता है? बाइबल में क्या लिखा है? इसे मैं नहीं जानता हूं लेकिन हां जो लोग इन्हें जानने की बात कर रहे हैं, उनके बारे में यही कहता हूं कि वो सिर्फ वो बातें मानते हैं, जो कि उन्हें सही लगती हैं।'

'5 बार नमाज पढ़ो फिर हिंदू लड़कियों को उठा लो...'
उन्होंने आगे कहा कि 'मुसलमान केवल पांच बार दिन में नमाज पढ़ता है लेकिन वो नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करते हैं। उन्हें लगता है कि वो नमाज पढ़ने के बाद हर काम करने के लिए आजाद हो गए, जिहाद के नाम पर आंतकवादी बनो, हिंदू लड़कियों को उठाकर उनके साथ कुछ भी करो, क्या ये सब इस्लाम सिखाता है?'

'टखने के ऊपर पायजामा पहनते हैं...'
'ये लोग सोचते हैं कि ऐसा करने से इन्हें जन्नत मिल जाएगी इसलिए ये टखने के ऊपर पायजामा पहनते हैं, टोपी लगाते हैं , मूंछे कटवाते हैं। ये जिस जन्नत की बात करते हैं, वहां के बारे में उन्हें बताया जाता है कि वहां पहुंचने के बाद इन्हें हुर्रें मिलेगी जो इन्हें शराब परोसेगी, बताइए ये सब पागलपन है कि नहीं।'
'... पूरी दुनिया को ईसाई बना देंगे'
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग क्रास गले में जरूर पहन लेते हैं लेकिन फिर सारे काम करने के लिए आजाद हो जाते हैं। कोई पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील कर देने की बात करता है तो कोई कहता है कि पूरी दुनिया को ईसाई बना देंगे।'
'ब्रह्ममुहूर्त में जगो, योग करो, ईश्वर का ध्यान करो'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं किसी धर्म की बुराई नहीं कर रहा हूं बस यही कह रहा हूं कि कुछ लोग धर्म के नाम पर गलत बातों का प्रचार करते हैं, ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि हिन्दू धर्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, ब्रह्ममुहूर्त में जगो, योग करो, ईश्वर का ध्यान करो, जीवों की सेवा करो यही तो सनातन धर्म है। '
सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया
बाबा रामदेव का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, कुछ लोग बाबा के समर्थन में आ गए तो कुछ लोगों ने बाबा रामदेव के बयान की आलोचना भी की है। मालूम हो कि बाबा रामदेव बाड़मेर में आयोजित संत धर्मपुरी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications