Bangladesh Protest: 'हिंदुओं पर किसी भी तरह की क्रूरता नहीं होनी चाहिए', बांग्लादेश की स्थिति पर बाबा रामदेव
Baba Ramdev on Bangladesh Protest: योग गुरु बाबा रामदेव बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर किसी भी तरह की क्रूरता या अत्याचार नहीं होना चाहिए। चाहे वो वहां व्यापार करने वाले हिंदू हों, या वहां के हिंदू मंदिर हों या वहां रहने वाले भारतीय हों। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा।
रामदेव ने आगे कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पहली बार पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए। वरना जिस तरह से इस्लामिक कट्टरपंथ दुनिया भर में फैल रहा है और जिस तरह से भारत के पड़ोस में दस्तक दे चुका है, वह देश के लिए खतरनाक हो सकता है।

रामदेव ने यह भी कहा कि यह एकता आने वाले समय में भी बनी रहनी चाहिए। जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं - यह ठीक नहीं है। इसलिए भारत की राजनीति मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications