क्यों खफा हैं बाबा रामदेव भाजपा से
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) योगगुरु स्वामी रामदेव नाराज हैं। वे भाजपा नेतृत्व से नाराज बताए जाते हैं जिन्होंने उनके पसंदीदा नेताओं को आगामी हरिय़ाणा विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया।

बाबा रामदेव अहीरवाल इलाके की दो-तीन सीटों के अलावा जीटी रोड से जुड़े दो हलकों के लिए अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने की कोशिश में थे।
बाबा रामदेव की अनदेखी
जानकारो का कहना है कि पार्टी ने यहां राव इंद्रजीत सिंह के समर्थकों को तवज्जो दी। सूत्रों का कहना है कि योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपनी आपत्ति केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंचा दी है।
इस बीच,हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद से पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। दादरी हलके से घोषित उम्मीदवार सोमबीर सांगवान के खिलाफ पुलिस व कोर्ट केस के दस्तावेज कार्यकर्ताओं ने हाईकमान तक पहुंचा दिए हैं।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा पर तो टिकट बेचने तक के आरोप लगाये गये। बगावती तेवरों का यह आलम है कि कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोडऩा भी शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications