'अरेस्ट तो उनका बाप भी नहीं कर सकता स्वामी को...', विवाद के बीच सोशल मीडिया पर रामदेव का वीडियो वायरल
'किसी के बाप में दम नहीं जो बाबा को अरेस्ट कर सके', विवाद के बीच सोशल मीडिया पर रामदेव का वीडियो वायरल
नई दिल्ली, 27 मई: योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों मेडिकल साइंस पर अपने दिए बयानों को लेकर विवादों में हैं। बुधवार (26 मई) को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में योग गुरु रामदेव अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे हैं। वायरल वीडियो में बाबा रामदेव को सुनते हुए कहा जा सकता है कि '' किसी के बाप में दम नहीं, जो बाबा को अरेस्ट कर सके।'' हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। वीडियो कहां और कब की है, इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। वीडियो वायरल होने के एक दिन पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर योग गुरु बाबा रामदेव को देशद्रोह कानूनों के तहत केस दर्ज कराने की मांग की है। बाबा रामदेव को एलोपैथिक दवाओं और कोविड-19 बीमारी के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावकारिता पर सवाल उठाया है।

वायरल वीडियो में बाबा रामदेव क्या कह रहे हैं?
40 सेकंड के वायरल हुए इस वीडियो में स्वामी रामदेव को कहते हुए सुना जा सकता है, ''खैर, अरेस्ट तो उनका बाप भी नहीं कर सकता, स्वामी रामदेव को। लेकिन एक शोर मचाते हैं, अरेस्ट करो.... कि अरेस्ट स्वामी रामदेव...कभी कुछ चला देते है...कि अरेस्ट रामदेव, ठग रामदेव, कभी महा ठग रामदेव, कभी गिरफ्तार रामदेव, चलाते रहें, चलाने दो।''
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हैशटैग #arrestbabaramdev के ट्रेंड होने पर एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान रामदेव ने यह बात कही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है। यह वीडियो कब का है और कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बाबा रामदेव पर कसा तंज
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में बाबा रामदेव के वीडियो में कही बात को पहले कोट किया है, जिसमें लिखा है, ''अरेस्ट तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता है स्वामी रामदेव को'' सही कहा आपने, रामकृष्ण यादव। भाई और बाप तो विपक्ष को अरेस्ट करने में व्यस्त हैं।'












Click it and Unblock the Notifications