अखिलेश के समर्थन में उतरे आजम खां और राजा भैया
मुख्यमंत्री के समर्थक के रूप में जाने जाने वाले राजा भैया का कहना है कि मुख्यमंत्री के फैसलों का सम्मान करना पड़ेगा, हालांकि उन्होंने इस प्रकरण पर कुछ और बोलने से दूरी बनाई रखी लेकिन उन्होंने साफ कर द
लखनऊ। सपा कुनबे में छिड़े महाभारत के बीच अमर सिंह के धुर विरोधी आजम खान ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें इस बात का पहले से ही अंदाजा था।

आजम खान ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसे अपने कैबिनेट में रखते हैं और किसे बर्खास्त करते हैं। अमर सिंह के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा से यह महसूस किया था कि ऐसा एक दिन जरूर आएंगा, यह काफी दुखद है।
खान ने कहा कि पार्टी में जो समझदार लोग हैं उन्हें पहले से ही इस बात का एहसास था कि यह दिन आएगा। ऐसे में जो कुछ भी हो रहा है वह काफी दुखद है।
जबकि राजा भैया का कहना है कि मुख्यमंत्री के फैसलों का सम्मान करना पड़ेगा, हालांकि उन्होंने इस प्रकरण पर कुछ और बोलने से दूरी बनाई रखी लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि इस विवाद में वह किस ओर हैं।
आपको बता दें कि पार्टी विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश यादव के समर्थन में विधायकों ने खुलकर बयान दिए हैं, विधायक तेज नारायण पांडेय ने तो अमर सिंह को दलाल तक करार दे दिया है, उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी औकात याद दिलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications