राजीव, संजय गांधी को 'अल्लाह ने दी सजा : आजम

आजम ने कहा कि राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद के प्रवेश द्वारों को खोलने के आदेश दिए थे जबकि संजय गांधी ने आपातकाल के दौरान बल प्रयोग कर नसबंदी कार्यक्रम चलवाया और इसलिए दोनों को अल्लाह ने सजा दी।
यह भी पढ़ें - 'समाजवाद' तो देखिए
गौरतलब है कि संजय गांधी वर्ष 1980 में एक विमान दुर्घटना में मारे गये थे जबकि 21 मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी परिवार के अलावा आजम ने नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। आजम ने मोदी की शादी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो आदमी अपनी पत्नी का नहीं हो सका वह देश का क्या होगा।'
उल्लेखनीय है कि करगिल युद्ध को लेकर आजम के बयान के बाद शुक्रवार शाम को चुनाव आयोग ने उनके उप्र में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा है। आजम के अलावा भाजपा के उप्र प्रभारी अमित शाह पर भी इस प्रतिबंध की गाज गिरी है।












Click it and Unblock the Notifications