#azaancontroversy: कुमार विश्वास ने सोनू निगम से कहा, अब कोई आपका 'बाल भी बांका नहीं कर सकता...'
सोनू निगम को अब साथ मिला है देश के प्रख्यात कवि और आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास का।
नई दिल्ली। अजान विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि इसके लिए सोनू निगम गंजे भी हो गए और इस मसले पर प्रेसवार्ता करके सफाई भी दे दी है लेकिन बवाल है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ऐसे में सोनू निगम को अब साथ मिला है देश के प्रख्यात कवि और आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास का।

कवि विश्वास...
कवि विश्वास ने अपने चिर-परिचित अंदाज में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा है कि आपके सच्चे दिल का कोई 'बाल' भी बांका नहीं कर सकता, दोस्त @sonunigam... ख़ुद की ज़ुल्फ़ें गिराकर नफरत का मुंडन करा ही दिया...।
धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया...
जिसके तुरंत बाद ही देश के मशहूर गायक लेकिन इन दिनों विवादों में गिरे सोनू निगम ने धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया...

तजिंदर पाल सिंह बग्गा
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी सोनू निगम का साथ देते हुए ट्वीट किया है, "@sonunigam जी की ट्वीट पर जिस तरीके से विरोध/फतवे जारी किए जा रहे हैं, लगता है, सही में इन्टॉलरेन्स बढ़ गई है..."अजान की आवाज से ...''

अजान की आवाज से ...
मालूम हो कि सोमवार को सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि कि अगर वो मुस्लिम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है।

धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा
उन्होंने इस बारे में कई ट्वीट किए थे, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा, जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications