आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को कैंसर, अस्पताल से पोस्ट किया VIDEO
नई दिल्ली। विकी डोनर और दम लगा के हईशा जैसी शानदार फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी ताहिरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने एक फोटो शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह भी स्टेज 0 यानी शुरुयाती चरण में है।

महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि मेरी राइट ब्रेस्ट में डीसीआईएस का पता लगा था। यह कैंसर से पहले की स्टेज थी। ताहिरा ने बताया है कि कैंसर के शुरुआती दौर को खत्म करने के लिए उन्होंने मैस्टेक्टोमी करवा ली है। इसके साथ-साथ ताहिरा ने अपने पोस्ट में महिलाओं के कैंसर के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है और नियमित चेकअप कराने की बात भी कही हैं। ताहिरा ने कहा है कि इस बाधा ने मेरी जिंदगी ने मुझे नई परिभाषा दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
ताहिरा ने अपने इस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि मैं चाहती हूं कि सभी महिलाओं को चाहे उनकी जो भी उम्र हो उनको इस बारे में जानकारी रखनी चाहिए। इस पोस्ट के साथ ताहिरा ने अपनी जो एक फोटो शेयर की है उसको देखने के बाद लग रहा है जैसे वो अस्पताल में ही हैं। क्योंकि उन्होंने हाथ में दो बोतले पकड़ी हैं जिसमें खून जैसा लाल कुछ दिखाई दे रहा है और नली लगी हुई है। बता दें कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की शादी 2011 में हुई थी। काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
शेयर किया अस्पताल के भीतर का वीडियो
कैंसर से पीड़ित आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अस्पताल में नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो काफी छोटा है। इस वीडियो में वो हसते हुए नजर आ रही है। जबकि सामने बेड नजर आ रहा है। ताहिरा ने लोगों से कहा है कि वो कैंसर के प्रति जागरूक रहे ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके।
यह भी पढ़ें-VIDEO: गुपचुप तस्वीरें लेने पर भड़कीं डांस क्लास के बाहर बैठीं सारा अली खान, कुर्सी से उठ लगाई लताड़












Click it and Unblock the Notifications