Ayushman Bharat Yojana: कार्ड को लेकर है कोई कनफ्यूजन, तो यहां जान लें सारे सवालों के जवाब
Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) भी है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। केंद्र सरकार की लगातार जागरुकता मुहिम का असर है कि कई राज्यों में कार्ड धारकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। अगर आपका कार्ड नहीं बना है, तो आसानी से बना सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है। इससे कम आय वर्ग के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। यह सुविधा ग्रामीण भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत बनकर उभरा है।

Ayushman Bharat Yojana के हैं ये सारे फायदे
⦁ कैशलेस इलाज की सुविधा देशभर के 25,000 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में।
⦁ गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी डायलिसिस और अन्य महंगे ऑपरेशन का मुफ्त इलाज।
⦁ एक कार्ड से पूरे परिवार को कवर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card: क्या होता है आयुष्मान कार्ड जिससे मिलती ही इलाज में मदद? चेक करें कार्ड बनवाने का प्रोसेस
Ayushman Card बनाने की प्रक्रिया जान लें
यह कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए बन सकता है। इसके लिए pmjay.gov.in पर जाएं। यहां जानें पूरी प्रक्रिया:
⦁ Am I Eligible सेक्शन में आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर चेक करें।
⦁ पात्रता कन्फर्म होने पर वेबसाइट से फॉर्म भरें।
⦁ आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर डिटेल अपलोड करें।
इसके बाद वेरिफिकेशन और कार्ड डाउनलोड करें। डिटेल वेरिफाई होने के बाद आपका नाम लाभार्थियों की सूची में जुड़ जाएगा। फिर आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर से प्रिंट करवा सकते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को फायदा मिलता है। राशन कार्डधारी और सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) सूची में शामिल लोग। जिनके पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है। अगर आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो देर न करें। आज ही रजिस्ट्रेशन कर अपने परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिलवाएं।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card: कैसे करें आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई? चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications