आयुष मंत्रालय ने शुरू की कोविड हेल्प लाइन, देश भर में सलाह प्राप्त करने के लिए डायल करें 14443
नई दिल्ली, 21 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अब हर दिन पॉजिटिव मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन कोविड का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। यहीं कारएा है कि कोरोना संबंधी सलाह देने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने देश भर के लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है।
Recommended Video

आयुष मंत्रालय ने कोरोना के कारण उत्पन्न हो रही चुनौतियों के लिए आयुष आधारित दृष्टिकोण और समाधान प्रदान करने के लिए एक समर्पित सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। आयुष के अंतर्गत आने वाली सभी धाराओं जिनमें - आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और सिद्ध के हेल्पलाइन विशेषज्ञ आम जनता के प्रश्नो का जवाब और उनक समाधान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सलाह देने के साथ ये डेस्क लोगों के नजदीकी आयुष सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में गाइड करेंगे।
आयुष मंत्रालय देगा ये सलाह
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए टोल-फ्री नंबर 14443 पूर भारत भर के लोग सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे कॉल कर सकते हैं। ये सप्ताह के सातों दिन कार्य करेगी। इस टीम में शामिल एक्सपर्ट कोविड आइसोलेशन, मैनेजमेंट समेत अन्य मुद्दों पर सुझाव देंगे। हेल्पलाइन आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) से लैस है और फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी भाषा में ही उपलब्ध है। आने वाले समय में और भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications