कौन है ये महिला जिसके घर PM मोदी ने पी चाय? बच्चों संग ली सेल्फी, जानें पूरा किस्सा
PM Narendra Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। शहर में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके काफिले पर पुष्प वर्षा की और भीड़ की ओर हाथ हिलाया।
इस बीच,दिल छू लेने वाला एक वाकया हुआ। जब उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर पीएम मोदी पहुंचे। पीएम मोदी को अपने सामने देख लाभार्थी दंग रह गई। पीएम मोदी ने लाभार्थी का हाल जाना और उसके बच्चों को दुलार दिया। पीएम से महिला ने अपने मन की बातें साझा की। आखिर कौन है यह महिला?

दरअसल, अयोध्या की रहने वाली महिला का नाम मीरा माझीं है। यह उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी है। पीएम मोदी ने महिला से बातचीत की। उनका हाल जाना। मीरा बताती हैं कि मैंने हाथ जोडकर पीएम का स्वागत किया। पीएम ने मुझसे पूछा कि क्या-क्या लाभ मिला है? मैंने भी बताया कि सिर पर छत मिल गई, गैस मिल गई, पानी भी फ्री मिल रहा है। बहुत खुश हूं। पहले हम पट्टी पर खाना बना रहे थे, अब गैस पर भोजन पक रहा है।
पीएम ने लाभार्थी के घर पी चाय
महिला ने बताया कि पीएम ने पूछा कि आज भोजन में क्या बनाया है? जवाब में महिला ने बताया कि दाल, चावल, सब्जी और चाय। पीएम ने कहा कि चाय तो ठंडी में पिलानी चाहिए, चाय पिलाईए। महिला ने यह भी बताया कि चाय बहुत उन्हें मीठी लगी थी। महिला ने बताया कि गैस मिलने के बाद बहुत आराम हो गया है। अब बच्चों को वक्त दे पाऊंगी।
बच्चों को दिया ऑटोग्राफ, साथ ली सेल्फी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले दो बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर की। बच्चों ने बताया कि पीएम मोदी ने उसकी राम मंदिर की ड्राइंग पर ऑटोग्राफ दिया। बच्चों ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि पहले पीएम मोदी के सिक्योरिटी गार्ड ने सेल्फी के लिए मना कर दिया था। लेकिन, पीएम मोदी ने खुद सेल्फी के लिए इजाजत दी। हम आज बहुत खुश हैं। हमको पहले से कोई जानकारी नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications