Ayodhya Airport: अयोध्या में रेलवे स्टेशन के बाद एयपोर्ट के नाम बदलने की तैयारी, क्या होगा नया नाम? जानिए
Ayodhya Airport: राम मंदिर उद्घाटन से पहले केंद्र सरकार पूर्वांचल को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। राम नगरी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से हवाई यातायात मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तैयार है। जिसका 30 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन होना है। इस बीच अयोध्या एयरपोर्ट को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। राम नगरी में बने इस एयरपोर्ट का नाम पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट रखा गया था, लेकिन अब केंद्र हवाई अड्डडे के इस नाम को बदल सकती है।
दावा किया गया है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।

इससे पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का केंद्र ने नाम बदलकर अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन कर दिया। दअसल, भविष्य में अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रोजेक्ट्स के तहत ये एक बड़ा प्रजोक्ट था, जिसे केंद्र ने पूरा किया है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन को लेकर अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट, नीतीश कुमार ने कहा, "हम रेलवे स्टेशन का पुनरुद्धार इस तरह से कर रहे हैं कि इसे बनाया जा सके।" यह राम मंदिर के मुखौटे जैसा दिखता है। यह अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को भी प्रतिबिंबित करेगा। हालांकि यह बाहर से एक मंदिर जैसा होगा, लेकिन यात्रियों की आसानी के लिए यह नवीनतम तकनीक से लैस होगा। इसकी संचलन क्षमता पहले से ही 50,000- है। 60,000 लोग और हम केवल परियोजना के चरण 1 में हैं। दूसरे चरण में काम जल्द ही शुरू होगा।"












Click it and Unblock the Notifications