Axis My India Exit Poll 2022: यूपी में फिर योगी सरकार, जानिए सपा को मिलेंगी कितनी सीटें ?

नई दिल्ली, 7 मार्च: उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा करें तो बीजेपी की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन की सरकार दोबारा बन रही है। हालांकि, सपा गठबंधन को भी पहले के मुकाबले सीटों में इजाफा होता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान में कांग्रेस और बसपा दिख रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव करवाए गए हैं और सातवां और अंतिम चरण का मतदान सोमवार को ही खत्म हुआ है। जिसके बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं।

Recommended Video

    UP Exit Poll 2022: यूपी में किसकी बन रही सरकार, जानिए किसे कितनी सीटें ? | वनइंडिया हिंदी
    In Uttar Pradesh, the exit poll results show that the BJP will again form the government with a thumping majority. According to the India Today-Axis My India exit poll, the BJP coalition government is being formed again

    यूपी में फिर योगी सरकार- एग्जिट पोल
    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अबकी बार विधानसभा की 403 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिल सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 71 से लेकर 101 सीटें तक मिलेंगी। जबकि बहुजन समाज पार्टी को 3 से लेकर 9 तक सीटें मिलेंगी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 से लेकर 3 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 2 से 3 सीटें अन्यों के खाते में भी जा सकती हैं।

    सपा को फायदा, लेकिन सरकार बनाने से दूर-एग्जिट पोल
    इस एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा करें तो समाजवादी गठबंधन को 2017 के मुकाबले काफी फायदा हो रहा है। लेकिन, जहां तक सरकार बनाने की बात है तो वह रेस में दूर-दूर तक जगह नहीं बना पा रही है। दूसरी तरफ बसपा और कांग्रेस को पिछले चुनावों के मुकाबले में बड़ा झटका लग रहा है और उनका जनाधार पूरी तरह से उनसे दूर होता नजर आ रहा है।

    हालांकि, आपको फिर बता दें कि यह सिर्फ एग्जिट पोल का नतीजा है। असल नतीजे का पता तभी चलेगा, जब 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। वैसे पिछले कुछ चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल ने काफी सही अनुमान लगाया है।

    In Uttar Pradesh, the exit poll results show that the BJP will again form the government with a thumping majority. According to the India Today-Axis My India exit poll, the BJP coalition government is being formed again

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+