जेट एयरवेज से DGCA ने मांगा दोबारा परिचालन शुरू करने का पूरा प्लान

नई दिल्‍ली। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अपने परिचालन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि उसने जेट एयरवेज को ठोस रिवाइवल प्लान पेश करने को कहा है। वहीं डीजीसीए ने नियामकीय दायरे में रहते हुए एयरलाइन की मदद का भरोसा भी दिलाया है। आपको बता दें कि संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज ने बुधवार को अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी।

जेट एयरवेज से DGCA ने मांगा दोबारा परिचालन शुरू करने का पूरा प्लान

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियामक संबद्ध नियमनों के तहत प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कदम उठाएगा।
अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए कंपनी से एक पुख्ता योजना सौंपने को कह रहा है ताकि एयरलाइन का परिचालन फिर शुरू किया जा सके। अधिकारी के मुताबिक डीजीसीए नियामकीय दायरे में रहते हुए कंपनी को परिचालन शुरू करने में हरसंभव मदद करेगा। ऋणदाता संकट में फंसी जेट एयरवेज की हिस्सेदारी बिक्री के लिए बोली प्रक्रिया की तैयारी में हैं, जिस पर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

उड़ान रद्द होने और हवाई किराए में वृद्धि के कारण नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने गुरुवार को एक बैठक की। इस बैठक में तमाम एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। वहीं इस बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+