4 सालों में 80,000 पर पहुंची प्रति व्यक्ति औसत आय
नई दिल्ली। भारत में प्रति व्यक्ति औसत आय में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 4 सालों में देश के प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़कर 80,000 रुपए पहुंच गई है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्री विजय गोयल ने इस बारे में सदन में जानकारी दी और कहा कि पिछले 4 सालों में देश में प्रति व्यक्ति औसत आय में बढ़ोतरी हुई है और ये 79882 रुपए पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए के मुकाबले में मोदी सरकार के 4 सालों में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है।

लोकसभा में मोदी सरकार के मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2013-14 में प्रति व्यक्ति आय में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 2014-15 में ये बढ़ोतरी 6.2 प्रतिशत पर पहुंच गई और प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा 72,805 पर पहुंच गया। ये बढ़ोतरी 2015-16 में भी जारी रही और प्रति व्यक्ति आय में 6.9 फीसदी बढ़ोतरी हुई और लोगों की आय 77,826 हो गई। वहीं साल 2016-17 में लोगों की औसत आय में बढ़ोतरी जारी रही और आकड़ा 82,229 पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications