Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रांसफॉर्मर में धमाका होने से कई लोग झुलसे, ऑटो वाले ने ऐसे बचाई जान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-62 में शुक्रवार को एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से धमाका हो गया। जिसमें 6 लोग झुलस गए। ये लोग यहां स्थित एक ऑफिस में काम करते हैं और चाय पीने के लिए आए थे। सभी पटरी के पास चाय पी रहे थे। तभी वहां लगे ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया। इस बीच एक ऑटो चालक ने कम से कम दो लोगों की जान बचाने में मदद की।

auto driver, noida, uttar pradesh, transformer, fire, fire extinguisher, नोएडा, उत्तर प्रदेश, ऑटो चालक, ट्रांसफार्मर, आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देवेंद्र (32) नाम के ऑटो चालक ने अपने ऑटो में रखे अग्निशामक (Fire Extinguisher) की मदद से इन लोगों को बचाया। देवेंद्र नोएडा से गाजियाबाद के बीच में अपना ऑटो चलाते हैं। घटना के वक्त वह कुछ यात्रियों को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। तभी उन्होंने एक आदमी को आग में झुलसे हुए देखा। घायल हुए अन्य लोग दर्द से चीख रहे थे। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं कुछ लोग आग बुझाने के लिए उस आदमी पर बाल्टियों से पानी डाल रहे थे। लेकिन फिर भी आग कम नहीं हो रही थी।

तभी देवेंद्र भीड़ देखकर वहां पहुंचे और अपनी गाड़ी में रखे अग्निशामक को तुरंत लेकर आए। देवेंद्र ने तुरंत इसे आग में झुलसे शख्स पर स्प्रे किया, देवेंद्र को देख अन्य ऑटो चालकों ने भी यही किया। घायलों में यहां स्थित पाइन लैब में काम करने वाले प्रणव कुमार और पांच अन्य लोग शामिल हैं। इन्हें तुरंत एंबुलेंस की सहायता से पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तभी से इलाके में लोग देवेंद्र की चर्चा कर रहे हैं। यहां लोगों का कहना है कि अगर देवेंद्र समय रहते नहीं आते, तो हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते थे।

यहां रहने वाले एक शख्स ने बताया, 'आसपास बहुत सारे ऑटो वाले थे लेकिन केवल देवेंद्र ही ऐसे थे जो अपने ऑटो से अग्निशामक लेकर आए। वो देवेंद्र ही थे जिसने अन्य ऑटो चालकों से मदद करने को कहा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+