Australian Wife in Haryana : कंगारुओं के देश से ब्याह लाया गोरी मेम, हरियाणवी हसबैंड ने उठवाया घास का बोझा
Australian Wife in Haryana की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में गोरी मेम को घास का गट्ठर उठाते देखा जा सकता है। Australian Wife in Haryana grass bundle husband lavleen instagram video
Australian Wife in Haryana की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में गोरी मेम को घास का गट्ठर उठाते देखा जा सकता है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट करने वाले हसबैंड से मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या अंग्रेजों से बदला ले रहे हो ? हरियाणवी हसबैंड और गोरी बीवी की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को दो लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

सात समंदर पार जाकर शादियां
सोशल मीडिया के इस दौर में कई वीडियो लोकप्रिय हो रहे हैं। सिंगल लोगों के अलावा अब वाइफ हसबैंड और कपल के वीडियो भी पॉपुलर हो रहे हैं। वीडियो देखने वाले लोग कपल की केमेस्ट्री और उनकी लाइफ के फनी मोमेंट्स को एंजॉय करते हैं। खास तौर से वैसै वीडियो अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं जहां लोग सात समंदर पार जाकर शादियां करते हैं।

हरियाणा में रहने वाले लवलीन ने विदेश में की शादी
वायरल वीडियो कंटेट में कैरेक्टर्स की एक्टिविटी देखकर लोग भरपूर मजे भी लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हरियाणा से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विदेशी बहू को घास का बोझा उठाते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में रहने वाले लवलीन ने ऑस्ट्रेलिया की युवती कर्टनी से शादी की।

कर्टनी ने सिर पर घास का बोझा उठाया
ऑस्ट्रेलिया की बहू हरियाणा में आने के बाद भी पूरी तरह सहज दिखी। कंफर्टेबल लाइफ जी रहे कपल की केमेस्ट्री का अंदाजा इसी बात से होता है कि दोनों हंसी खुशी अपना जीवन जी रहे हैं। विदेशी बहू भारतीय ससुराल के तौर-तरीकों को कितनी अच्छी सीख चुकी है इसका प्रमाण तब मिला जब कर्टनी ने सिर पर घास का बोझा उठाया।

घास के बोझे को आसानी से उठाया
लवलीन वत्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो के कैप्शन में लिखा, मुझे मेरा भाग्य मिल गया। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें खेत में खड़ी कर्टनी कपड़े से बंधे घास के बंडल को अपने सिर पर रखकर काफी आराम से चलती हुई देखी जा सकती है।
नीचे देखें वीडियो--
भाई क्या तुम अंग्रेजों से बदला ले रहे हो ?
वीडियो को दो लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर लवलीन और कर्टनी की तारीफ कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने भगवान से प्रार्थना करते हुए जीवन में प्यार और खुशियां मिलने की दुआएं दीं। एक यूजर ने कहा कि ये जोड़ी कमाल की है। तीसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, भाई क्या तुम अंग्रेजों से बदला ले रहे हो ? एक अन्य यूजर ने कहा कि हरियाणा के लोग कभी बदलने वाले नहीं हैं, गांव में आते ही सिर पर न्यार की गठरी चढ़ा दी।












Click it and Unblock the Notifications