'हिंदू के रक्षक नहीं, भक्षक हो तुमलोग', साधु के श्राप की वजह से बिहार में हार गया BJP का ये कद्दावर नेता!
Aurangabad (Bihar) Chunav Result 2024: बिहार लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू 12-12 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा के दिग्गज उम्मीदवारों की हार भी हुई है। ऐसी ही एक लोकसभा सीट है, औरंगाबाद।
औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह 79111 वोटों से हार गए हैं। इस सीट पर आरजेडी उम्मीदवार अभय कुशवाहा जीते हैं, उन्हें 465567 वोट मिले हैं। उनकी हार के बाद मगध प्रमंडल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद से सांसद थे।

सुशील सिंह के वायरल वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सुशील सिंह एक साधु के दिए श्राप की वजह से चुनाव हार गए हैं। वीडियो में साधु सुशील कुमार सिंह की नेतागीरी खत्म होने का श्राप देते दिख रहे हैं। अब लोग ये कह रहे हैं कि साधु का दिया गया श्राप सच हो गया है। हालांकि ये बातें उनकी आलोचना को लेकर कही जा रही है। आइए जानें ये पूरा मामला क्या कहा?
आखिर क्यों स्वामी रंगानाथ आचार्य ने BJP नेता सुशील कुमार सिंह को दिया श्राप?
नवंबर 2023 में स्वामी रंगानाथ आचार्य ने भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह को कहा था कि,
''तुम लोग हिंदुओं को बेचकर राज कर रहे हो,..एक दिन तुम्हारी नेतागिरी जानी तय है। ये प्रजातंत्र है, राजतंत्र नहीं। तुम लोगों ने इसे अघोषित राजतंत्र कर दिया है। तुम लोग कभी नीतीश तो कभी मोदी के पास जाते हो। तुम लोग मुंह फेरने वाले लोग हो।''
सुशील कुमार सिंह की हार के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
स्वामी रंगानाथ आचार्य ने सुशील सिंह को क्यों दिया था श्राप?
असल में बिहार के गया जिले में एक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उस वक्त कुछ असामाजिक तत्वों ने मठ के ऊपर हमला कर दिया था। लेकिन इसमें शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे मठ के स्वामी रंगानाथ आचार्य नाराज हो गए थे।
इस घटना के कुछ दिन बाद तत्कालीन सांसद सुशील कुमार सिंह रंगानाथ आचार्य से मिलने गए थे। जिस दौरान रंगानाथ आचार्य ने सुशील सिंह को काफी सुनाया था।

आइए जानें मठ के स्वामी रंगानाथ आचार्य और सुशील कुमार सिंह में क्या बातचीत हुई थी?
स्वामी रंगानाथ आचार्य ने कहा था,
''इतने दिनों बाद यहां क्या करने आए हो। तुम लोग सुनो, हिंदुओ को बेचकर राज कर रहे हो, तुम्हारा एसपी, डीएसपी और थानेदार ने कोई काम नहीं किया है, हमारे ऊपर कातिलाना हमला हुआ। नेता बने हो, तुम्हारी नेतागिरी चली जाएगी। तुम आज क्यों आए हो, मैं महीनों से परेशान था...तब क्यों नही आए।''

स्वामी रंगानाथ आचार्य ने कहा था,
''तुम आज यहां मशहूर बनने के लिए आए हो, तुमलोग हिंदु के रक्षक नहीं हो, तुमलोग हिंदुओ के भक्षक हो। मेरे ऊपर आत्मघाती हमला हुआ। तुमलोगों ने क्या कार्रवाई की है? बताओ?''
हालांकि वीडियो में सुशील सिंह उनसे माफी मांगते और कार्रवाई का उन्हें आश्वास देते ही दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications