अगस्ता वेस्टलैंड: 26 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल को 26 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि इटली की अदालत में पेश किए गए सभी दस्तावेज झूठे थे, हमारे पास इसके सबूत हैं।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि अभी तक की जांच फायदेमंद रही है। हमने जांच की है कि कैसे हवाला कैश कई बैंक खातों के जरिए इधर से उधर किया जा रहा था। क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट ने मिशेल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
इसके पहले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने मिसेज गांधी (सोनिया गांधी) का नाम लिया है। हालांकि ईडी ने कहा था कि किस संदर्भ में उनका नाम लिया गया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications