Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BB: इंटरनेट पर लीक हुआ जैस्मीन और अली का ऑडियो क्लिप, बिग बॉस के बारे में बताई ऐसी बातें जो आपको भी नहीं पता

नई दिल्ली। टेलीविजन शो बिग बॉस 14 में अब जैसे-जैसे फिनाले करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कम्पटीशन बढ़ता ही जा रहा है। शो की शुरुआत में एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त नजर आने वालीं जैस्मिन और रुबीना में तकरार बढ़ती जा रही है। इस बीच जैस्मिन भसीन के सबसे अच्छे दोस्त अली गोनी जब से घर में आए हैं तब से घर का माहौल ही बदला हुआ है। अली अपने गुस्से और घर में हंगामा मचाने को लेकर काफी मशहूर हुए हैं। साथ ही अली के आने से जैस्मिन भसीन के मिजाज भी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

जैस्मिन और अली की ऑडियो क्लिप वायरल

जैस्मिन और अली की ऑडियो क्लिप वायरल

हाल ही में जैस्मिन भसीन और अली के बीच हुए बातचीत का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई है जिससे बिग बॉस के कुछ राज खुलकर सामने आए हैं। इस ऑडियो क्लिम में दोनों शो के एक्सटेंशन पर बात करते हुए सुने जा सकते हैं। इसके अलावा ऑडियो क्लिप से पता चलता है कि जैस्मिन भसीन इन दिनों काम न मिलने से परेशान हैं और उन्हें बिग बॉस के घर बाहर निकलते ही काम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दोनों कलाकारों के बीच शो के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी गुफ्तगू करते सुना गया है।

अली ने खोले बिग बॉस के कई राज

अली ने खोले बिग बॉस के कई राज

ऑडियो क्लिप क्लिप की शुरुआत में जैस्मिन अपने दोस्त अली से पूछती हैं, क्या तुम सीजन एक्सटेंड से राजी हो, मेकर्स हमसे पूछेंगे थोड़ी कि सीजन एक्सटेंड करें? नहीं करना तो निकलो। इस पर अली जवाब देते हैं, कॉन्ट्रैक्ट पर लिखा हुआ है करना पड़ेगा। दोनों की बीच शो के एक्सटेंड होने को लेकर चर्चा चल रही थी। जैस्मिन फिर कहती हैं, मुझे लगता है शो अभी दो सप्ताह के लिए और बढ़ेगा। रेटिंग बहुत बुरी है क्या? अली जवाब में कहते हैं, ओपनिंग 2.7 अच्छी थी लेकिन अभी नहीं पता कैसी है लेकिन ये 1.2 के आस पास है।

रेटिंग को लेकर चिंतित हैं कलाकार

रेटिंग को लेकर चिंतित हैं कलाकार

बता दें कि ये वायरल ऑडियो क्लिप बिग बॉस के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमें कथित तौर पर जैस्मिन और अली को बात करते सुना जा सकता है। ऑडियो में जैस्मिन अली के दोबारा शो की रेटिंग को लेकर सवाल करती है। उन्होंने पूछा, 2.7 रेटिंग लगातार रही थी या ड्रॉप हुई थी? क्या ये सीनियर्स को होने का बावजूद गिरी थी? इस पर अली कहते हैं, शो के एक्टेंड होने का सवाल नहीं उठता क्योंकि यह बढ़ेगा तो एक महीने के लिए बढ़ेगा, हफ्ते का तो नहीं होता है।

जैस्मिन को है काम की तलाश

जैस्मिन को है काम की तलाश

अली आगे कहते हैं, अगर शो एक्टेंड हुआ भी तो मेरा फायदा नहीं है उसमें क्योंकि बिग बॉस के साथ मेरा कॉन्ट्रैक्ट ही ऐसा है। जैस्मिन कहती हैं, एक सप्ताह तो बहुत ज्यादा है अली, तेरा तो 10 हफ्ते का है ना कॉन्ट्रैक्ट। जवाब में अली कहते हैं कि मैं तो आया ही पांचवे सप्ताह में हू, तेरे 11 बचे हैं जिसमें 4 हो गए। इस दौरान जैस्मिन को अपनी वर्क फ्रंट को लेकर भी चिंता है, उनको कहते सुना जा सकता है कि 'आई जस्ट होप मुझे बाहर निकलकर शो मिल जाए।'

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट ने बयां किया अपना दर्द, किसी की टूटी शादी तो कोई कर रहा आर्थिक तंगी का सामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+