AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया गिरफ्तार, सास-साले को पुलिस ने पकड़ा
आर्टिफिशियल सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरू व्हाइट फील्ड डिवीजन के डीसीपी शिवकुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को भी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया और निकिता के भाई अनुराग को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है, ये लोग यहां छिपे हुए थे। इन लोगों की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निशा और अनुराग को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को बेंगलुरू पुलिस ने निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया है। साथ ही 14 दिसंबर को ही निकिता की मां और भाई को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया।
तीनों को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया की पुलिस तलाश कर रही है जोकि फरार हैं। पुलिस जौनपुर सहित कई जगह सुशील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमे उन्हें अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों को कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वीडियो में दहेज के नाम पर फर्जी केस दर्ज कराने का पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाया था।
दरअसल नितिका ने पति के खिलाफ दहेज की मांग सहित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। लेकिन अतुल सुभाष ने वीडियो में कहा कि मेरी सैलरी 40 लाख थी तो आखिर मैं क्यों 10 लाख रुपए का दहेज मागूंगा। मेरे ऊपर मारपीट का आरोप लगाया गया, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है, शरीर पर कोई तो चोट का निशान होता। गौर करने वाली बात है कि इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से लगातार यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications