'केजरीवाल को आप संयोजक पद से हटाने की कोशिश'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने की कोशिशें की जा रही हैं। संजय ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Attempts being made to remove Arvind Kejriwal as AAP national convenor

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक चार मार्च को होगी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप के भीतर किसी तरह की असहमति है तो इस पर आंतरिक रूप से चर्चा की जानी चाहिए, न कि सार्वजनिक तौर पर।

यदि पार्टी के वरिष्ठ सदस्य केजरीवाल को निशाना बनाएंगे और पार्टी की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे तो पार्टी ठीक से काम नहीं कर पाएगी। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी में अंर्तकलह जोरों पर है। इसी क्रम में योगेन्‍द्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से निकालने की कवायद तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+