गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के पीछे राहुल गांधी ने बताई ये वजह

Recommended Video

    Gujarat से Uttar Pradesh,Bihar, Madhya Pradesh के मजदूर पलायन पर भड़के Rahul Gandhi |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात में बाहरी राज्यों खासकर यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लोगों में दशहत का माहौल है और वे अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। इस मामले में अब तक 42 केस दर्ज हो चुके हैं तो वहीं 342 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

    राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

    राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है, गुजरात में हो रहे हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारखाने और बेरोजगारी हैं। व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों चरमरा रही हैं, प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूर्णत गलत है, मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ खड़ा रहूंगा।'

    राहुल ने बीजेपी की नीतियों को ठहराया दोषी

    गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर लगा है। अल्पेश ठाकोर बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी भी है। यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के पीछे ठाकोर सेना का नाम आ रहा है। बताया जा रहा कि इस सेना को अल्पेश ठाकोर का संरक्षण मिला है।

    अल्पेश ठाकोर पर हिंसा भड़काने का आरोप

    अल्पेश ठाकोर पर हिंसा भड़काने का आरोप

    यूपी-बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों से चिंतित इन दोनों राज्य के मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार ने गुजरात के सीएम से बात की और गैर-गुजरातियों को सुरक्षा देने की मांग की। नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, जिन्होंने गलत किया है उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+