एक बार फिर से दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, मौसम की करवट ने घोला हवाओं में जहर

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली की आवो-हवा खराब हो गई है और मौसम के बदलाव के कारण यहां की हवा में प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग की पेशानी पर बल इसलिए पड़ा है क्योंकि अभी अक्टूबर की शुरुआत हुई है और अभी सर्दियां आनी बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में खास तौर पर सुबह व शाम के समय प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप की वजह से कभी-कभार यह सामान्य स्तर पर आ जाता है लेकिन शाम तक ये वापस अपने रूप में आ जाता है।

दिल्ली की हवा में घुलने लगा 'जहर'

दिल्ली की हवा में घुलने लगा 'जहर'

विभाग की चिंता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह प्रदूषण स्तर अभी पराली जलाने के पहले का है, ऐसे में अब 15 से 17 अक्टूबर के बीच जब पराली जलने का सिलसिला रफ्तार पकड़ेगा तो दिल्ली की हवा पर और अधिक असर पड़ने की आशंका है और ये और ज्यादा प्रदूषित होगी। हालांकि प्रशासन की ओर से काफी सावधानी बरती जा रही है, बावजूद इसके दिल्ली का एयर इंडेक्स अभी से ही खराब स्तर को छूने लगा है।

दिल्ली का एयर इंडेक्स 201,

दिल्ली का एयर इंडेक्स 201,

सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 201, भिवाड़ी का 298, गुरुग्राम का 292, फरीदाबाद का 206, गाजियाबाद का 248, ग्रेटर नोएडा का 202 और नोएडा का 257 दर्ज हुआ।

 पिछले तीन सालों से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ी

पिछले तीन सालों से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ी

अक्टूबर में पिछले तीन सालों से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर जून में 500 से अधिक रहा।

PM10 का स्तर 8 गुना बढ़ा

PM10 का स्तर 8 गुना बढ़ा

PM10 का स्तर बुधवार को 8 गुना तक बढ़ गया था जिसके कारण दिल्ली में कुछ दिनों के लिए निर्माणकार्यों पर रोक लगा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+