Atal Tinkering Lab क्या है? केंद्रीय बजट में 5 साल में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब खोलने की हुई है घोषणा

Atal Tinkering Labs: स्कूली बच्चों के जिज्ञासु प्रवृत्ति को बढ़ावा देने और उनमें इनोवेशन की भावना प्रेरित करने के लिए और साथ ही साथ उनके मन में मौजूद वैज्ञानिक दिमाग को और विकसित करने के लिए मोदी सरकार ने इस बार के बजट में देशभर के सरकारी स्कूलों में 50,000 और अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

देश 2047 तक जिस विकसित भारत की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है,उसके तहत 100 फीसदी अच्छी गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा पर इस बार के बजट में प्रावधान किया गया है। इसके तहत युवाओं में शैक्षिक कौशल बढ़ाने को भी प्राथमिकता दी गई है, उसी कड़ी में अटल टिंकरिंग लैब के विस्तार की भी घोषणा की गई है।

atal tinkering lab

Atal Tinkering Lab: अटल टिंकरिंग लैब क्या है?

अटल टिंकरिंग लैब (ATL)की स्थापना देशभर के सरकारी स्कूलों में अटल इनोवेशन मिशन के तहत की जाती है। इस मिशन का लक्ष्य 'भारत में 10 लाख बच्चों को नए इनोवेटर्स के रूप में तैयार करना है। इसके माध्यम बाल मन की रचनात्मकता को डिजाइन माइंडसेट,कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, एडप्टिव लर्निंग, फिजिकल कंप्यूटिंग जैसे स्किल में विकसित करना है।

अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से एक ऐसा कार्यस्थल तैयार करना है, जहां 21वीं सदी में अपने खोजी दिमाग और वैज्ञानिक कौशल से स्कूली बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में देश और दुनिया के लिए कुछ विशेष योगदान दे सकें। इसके माध्यम से भारत की विशेष समस्याओं के लिए अभिनव समाधान खोजने में मदद हासिल करना है और इस तरह के ज्ञान से देश की अर्थव्यवस्था को भी संबल प्रदान करना है।

Atal Tinkering Lab: चार विषयों पर फोकस करके दिया जाता है इस मिशन को बढ़ावा

एटीएल में स्टेम (STEM ) विषयों पर फोकस दिया जाता है, जिनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (Science, Technology, Engineering, Math) शामिल हैं।

Atal Tinkering Lab: अभी अटल टिंकरिंग लैब से जुड़े हैं 1.1 करोड़ सक्रिय विद्यार्थी

इस समय देश में 10,000 अटल टिंकरिंग लैब (ATL) काम कर रहे हैं। यह देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 722 जिलों तक फैला हुआ है। इससे 6,200 मेंटर जुड़े हुए हैं, 1.1 करोड़ विद्यार्थी सक्रिय तौर पर इसमें शामिल हैं।

Atal Tinkering Lab: 16 लाख से ज्यादा इनोवेशन प्रोजेक्ट तैयार

60% से ज्यादा एटीएल सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हैं और छात्रा और सह-शिक्षा स्कूलों में 96% में यह उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से 16 लाख से अधिक इनोवेशन प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।

छात्रों में आविष्कार और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की ओर से समय-समय पर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं,प्रदर्शनियां,समस्या समाधान पर कार्यशाला,उत्पादों की डिजाइनिंग और निर्माण,व्याख्यान श्रृंखला जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+